Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

सैलेश रत्नकुमार की फिल्म ‘सेल्वी’ बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाएगी

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) तमिल लेखक-निर्देशक सैलेश रत्नकुमार की पहली फिल्म ‘सेल्वी’ बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल मुख्य भूमिका में हैं।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभिनेत्री इस फिल्म की निर्माता भी हैं। फिल्म को 31वें बुसान फिल्म समारोह के ‘विजन – एशिया’ श्रेणी में प्रदर्शित किया जाएगा, जो छह अक्टूबर से शुरू होगा।

रत्नकुमार ने सिनेमैटोग्राफर भार्गव श्रीधर के साथ मिलकर इस फिल्म की पटकथा पर काम किया। इसकी प्रेरणा उन्हें उन ‘होम-केयर’ नर्सों से मिली, जो भार्गव की मां की महीनों तक देखभाल करती रहीं। ये नर्सें तमिलनाडु के छोटे शहरों से आई प्रवासी महिलाएं थीं, जो साधारण हॉस्टलों में रहती थीं और रोजाना ऐसे घरों में काम करती थीं, जो उनके अपने घरों से बिल्कुल अलग थे।

कोयंबटूर से चेन्नई आए सैलेश खुद भी एक प्रवासी हैं।

फिल्म का निर्माण ‘रेड सी फंड’ द्वारा किया गया है, जो ‘रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ की पहल है। इसे ‘हांगकांग एशिया फिल्म फाइनेंसिंग’ का भी समर्थन प्राप्त है।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश