Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की बारिश, गाजियाबाद में सड़कों पर पानी भरने से ऑटो पलटा

लखनऊ, 24 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हुई, जिससे शहरी इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, गाजियाबाद में भारी बारिश के कारण मुख्य सड़कों और निचले रिहायशी इलाकों में पानी भर गया, जिससे भारी जाम लग गया।

एक घटना में यात्रियों से भरा ऑटो-रिक्शा पानी से भरी सड़क पर गड्ढे में फंसकर पलट गया। यात्रियों को मामूली चोटें आयीं। आसपास के लोगों ने यात्रियों की मदद की।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों (सुबह 8:30 बजे तक) के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान की गतिविधियां दर्ज की गईं।

इस दौरान अकबरपुर (अंबेडकरनगर) और तालबेहट (ललितपुर) में 7-7 सेंटीमीटर (सेमी), महरौनी (ललितपुर) में छह सेमी बारिश हुई। नगीना (बिजनौर), आगरा, बाह (आगरा), गोवर्धन (मथुरा), स्याना (बुलंदशहर) और बारा (प्रयागराज) में 5-5 सेमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश होने और आंधी-तूफान चलने तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

भाषा आनन्द

राजकुमार

राजकुमार