Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

बाड़मेर में बम जैसी एक वस्तु में धमाका, पांच वर्षीय बच्चे एवं उसकी मां घायल

जयपुर, 24 अगस्त (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार सुबह बम जैसी एक वस्तु में विस्फोट होने से पांच वर्षीय एक बच्चा एवं उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा बिजराड़ थानाक्षेत्र के नवातला जैतमाल ग्राम पंचायत में भीलों का तला गांव में सुबह करीब आठ बजे हुआ।

पुलिस ने बताया कि बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया तथा उसकी पहचान भैराराम के रूप में हुई है।

भैराराम के पिता श्रवण कुमार के अनुसार रविवार को उनका बेटा खेत में बकरियां चराने के दौरान खेल रहा था, इसी दौरान उसे जमीन में दबी हुई बम जैसी एक वस्तु मिली जिसे वह घर ले आया ।

श्रवण कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह भैराराम उसी वस्तु से खेलने लगा तथा उसे पत्थर की ओर फेंक दिया जिसके बाद उसमें जोरदार धमाका हो गया।

पुलिस ने बताया कि धमाके में भैराराम गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसकी मां भी घायल हो गई। परिजन दोनों को उपचार के लिए बाड़मेर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वह बम था या कोई अन्य वस्तु।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार