Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

करोल बाग की दुकान से चोरी हुए 24 'आईफोन' बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने करोल बाग इलाके में एक दुकान में चोरी करने के आरोप में 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 24 पुराने 'आईफोन' बरामद किए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बिहार के कटिहार निवासी शेख परवेज (28) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि करोल बाग के रैगरपुरा में स्थित उसकी मोबाइल फोन की दुकान का 19 अगस्त को ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों ने पुराने ‘आईफोन’ के लगभग 50 डिब्बे और दो लाख रुपये नकद चुरा लिए थे।

इस संबंध में करोल बाग थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम गठित कर वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बैग ले जाते हुए दिखाई दिया।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने 20 अगस्त को आरोपी को करोल बाग के सबलानिया चौक के पास उस समय पकड़ लिया, जब वह चोरी के मोबाइल फोन ले जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके अलावा उसने मई 2026 के दौरान प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में दो और करोल बाग थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना को अंजाम देने की बात भी कबूल की।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुआ शेष माल बरामद करने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश