Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश से एक शिक्षिका ने कराया तबादला, जांच में खुली पोल; निलंबित

जयपुर, 24 अगस्त (भाषा) राजस्थान के अजमेर में एक शिक्षिका द्वारा कथित तौर पर फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश पेश कर हनुमानगढ़ के एक विद्यालय में खुद को कार्यमुक्त करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, अजमेर के अजयसर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार जैन की प्राथमिकी पर गंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के मुताबिक सुमन देवी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं।

जैन ने आरोप लगाया है कि सुमन देवी ने 19 अगस्त को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक (बीकानेर) के नाम से जारी एक आदेश विद्यालय में प्रस्तुत किया था जिसमें चुनाव आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए आवेदक को हनुमानगढ़ के भादरा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (ढाणी बेरवाल) में पदस्थापित किये जाने का उल्लेख था।

आदेश में संबंधित कार्मिक को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। प्रधानाचार्य ने आदेश को सही मानते हुए 19 अगस्त को विद्यालय समय समाप्त होने के बाद सुमन देवी को कार्यमुक्त कर दिया।

प्राथमिकी के अनुसार बाद में आदेश की जांच की गई तो वह कथित तौर पर फर्जी पाया गया। इसके बाद अजमेर के जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय-प्रारंभिक शिक्षा) ने सुमन देवी को निलंबित कर दिया।

शिक्षिका के खिलाफ धोखाधड़ी एवं जालसाजी का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार