Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

आईएचजी होटल्स ने महाराष्ट्र में 200 कमरों के वोको होटल के लिए किया समझौता

मुंबई, 24 अगस्त (भाषा) आईएचजी होटल्स एंड रिजॉर्ट्स ने महाराष्ट्र के कर्जत में 200 कमरों के वोको होटल के लिए डिस्कवर रिजॉर्ट्स नेरल प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक प्रबंधन समझौता किया है।

वैश्विक आतिथ्य कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि यह संपत्ति 2028 की शुरुआत तक आईएचजी के प्रीमियम ब्रांड में परिवर्तित हो जाएगी।

आईएचजी होटल्स एंड रिजॉर्ट्स के दक्षिण-पश्चिम एशिया के प्रबंध निदेशक सुदीप जैन ने कहा, 'वोको कर्जत जैसे गंतव्य के लिए एकदम उपयुक्त जगह है, जहां यात्री एक ऐसा प्रीमियम अनुभव तलाशते हैं, जो विशिष्ट, सुकून भरा और उस स्थान की प्रकृति से जुड़ा हुआ महसूस हो।'

वर्तमान में आईएचजी के भारत में सात ब्रांड के तहत 53 होटल संचालित हैं और अगले तीन से पांच वर्षों में 110 और होटल खुलने वाले हैं।

भाषा अजय

अजय