Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

उडुपी जिले में माता-पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

उडुपी (कर्नाटक), 24 अगस्त (भाषा) उडुपी में ब्रह्मावर तालुक के गांधीनगर में अपने माता-पिता की कथित तौर पर हत्या करने को लेकर 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात शाहिद अली ने एक तेज धारदार हथियार से अपने पिता और माता पर कथित तौर पर हमला किया जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार इस घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है और वह मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं राजेंद्र राजकुमार

राजकुमार