Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

सरकार ने गेहूं के निर्यात पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से हटाई

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) सरकार ने गेहूं के निर्यात पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से हटा दी है जिसमें ‘ड्यूरम’ किस्म भी शामिल है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से जारी अधिसूचना में गेहूं निर्यात पर लगी रोक हटाने की जानकारी दी गई।

इसके अलावा, सरकार ने गेहूं के आटे और मैदा एवं सूजी जैसे अन्य उत्पादों के निर्यात की भी अनुमति दे दी है।

सरकार ने इस साल फरवरी में गेहूं के सीमित मात्रा में निर्यात की अनुमति दी थी।

डीजीएफटी की एक अधिसूचना में कहा गया, ‘‘गेहूं की निर्यात नीति को तत्काल प्रभाव से 'प्रतिबंधित' की जगह 'मुक्त' कर दिया गया है।’’

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय