Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बर्फ फैक्टरी से अमोनिया गैस रिसाव, 25 लोग बीमार

कोलकाता, 24 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक बर्फ फैक्टरी से कथित तौर पर अमोनिया गैस के रिसाव के बाद महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 25 लोग बीमार पड़ गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बशीरहाट के शापुकुर इलाके में हुई। गैस आसपास के इलाकों में फैलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “प्रभावित लोगों ने सांस लेने में दिक्कत और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं की शिकायत की है तथा उनका हरोआ ग्रामीण अस्पताल में इलाज जारी है।”

उन्होंने कहा, “स्थिति पर नजर रखी जा रही है और गैस रिसाव के कारण की जांच की जा रही है।”

अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रविवार को एक दमकल गाड़ी भी मौके पर भेजी गई थी।

घटना के विरोध में नाराज स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए बेराचांपा-हरोआ मार्ग को जाम कर दिया। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद यातायात बहाल हुआ।

भाषा राखी वैभव

वैभव