Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

कोलकाता के सरकारी अस्पताल में पेड़ गिरने से 46 वर्षीय महिला की मौत

कोलकाता, 24 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में सोमवार को अचानक एक पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आई 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृत महिला की पहचान बीरभूम जिले के नलहाटी की निवासी रहीदा बीबी के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, “अस्पताल परिसर में खड़ी महिला की, उस पर अचानक पेड़ गिरने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पेड़ गिरने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।”

अधिकारी ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा राखी मनीषा

मनीषा