Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

सारण में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार लोगों की मौत

छपरा, 24 अगस्त (भाषा) बिहार के सारण जिले में एक अनियंत्रित ट्रक के ई-रिक्शा में टक्कर मार देने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना रविवार रात भेल्दी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-छपरा मार्ग पर सोनहो टोल प्लाजा के पास हुई।

मरहौरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सविंद्र कुमार दास ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराया और फिर उसने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में सवार पांच लोग चिकित्सक से परामर्श लेकर लौट रहे थे। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने परसा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।”

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने तत्काल मृतकों के नाम, लिंग और उम्र संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।

एसडीपीओ ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक और अन्य संबंधित सामग्री जब्त कर ली है। उन्होंने कहा कि परिजन गहरे सदमे में हैं, इसलिए उनकी ओर से औपचारिक शिकायत का इंतजार किया जा रहा है।

भाषा कैलाश

मनीषा

मनीषा