Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के शेयर की बाजार में सपाट शुरुआत

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड के शेयर ने सोमवार को शेयर बाजार में लगभग सपाट शुरुआत की।

बीएसई पर कंपनी का निर्गम मूल्य 60 रुपये के मुकाबले शेयर 0.58 प्रतिशत टूटकर 59.65 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। वहीं एनएसई पर शेयर ने 0.41 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 60.25 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 16,873.63 करोड़ रुपये रहा।

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बुधवार को बोली के अंतिम दिन 1.45 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 2,600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 57-60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 1,168 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी आईपीओ से मिली राशि का मुख्य रूप से कर्ज चुकाने के लिए इस्तेमाल करेगी।

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे के विकास, स्वामित्व और संचालन का काम करती है। इसके पास 10 शहरों में 46 परिसंपत्तियों वाला करीब छह करोड़ वर्ग फुट का खंड है।

भाषा निहारिका

निहारिका