Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

भारत के दूसरे दिन लंच तक पहली पारी में छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो, 24 अगस्त (भाषा) भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन सोमवार को यहां लंच तक छह विकेट पर 419 रन बनाए।

भारत ने सुबह पांच विकेट पर 300 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई तथा पहले सत्र में 119 रन जोड़े। इस बीच भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट खेल रहे सारांश जैन (06) का विकेट गंवाया।

लंच के समय ऋषभ पंत 63 और ध्रुव जुरेल 59 रन पर खेल रहे थे। यह दोनों अभी तक सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़ चुके हैं।

पंत रविवार को मैच के पहले दिन हाथ में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्होंने तीन रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई।

भाषा

पंत

पंत