Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में कार शोरूम में लगी आग

कोलकाता, 24 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में जेसोर रोड स्थित एक कार शोरूम में सोमवार तड़के आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में स्थित कार शोरूम में सुबह करीब 4:45 बजे लगी आग में किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने में दमकल की आठ गाड़ियों को करीब तीन घंटे का समय लगा।

उन्होंने कहा, 'फिलहाल शीतलन की प्रक्रिया जारी है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण का पता चल सकेगा।'

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा