Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

दिल्ली में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज क्षेत्र में दर्ज किया गया, जो 24 डिग्री सेल्सियस था। पालम में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लोधी रोड और आयानगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 27.4 और 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई। इस दौरान सफदरजंग में 3.4 मिमी, पालम में 10.6 मिमी और लोधी रोड में 2.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 105 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग ने शहर में आम तौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव