Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

ओडिशा सरकार ने खनन विधेयक पर विधानसभा के विशेष सत्र की विपक्ष की मांग खारिज की

भुवनेश्वर, 23 अगस्त (भाषा) ओडिशा के संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने संसद द्वारा हाल ही में पारित खदान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए विपक्षी बीजू जनता दल और कांग्रेस की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग को रविवार को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि किसी विशेष सत्र की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस मुद्दे पर जल्द ही बुलाए जाने वाले मॉनसून सत्र के दौरान चर्चा की जा सकती है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदम ने इस विधेयक पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी।

नए खनन कानून को 'ओडिशा-विरोधी' और राज्य के हितों के लिए नुकसानदेह बताते हुए दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर एक विशेष सत्र और सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश