Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

दिल्ली में सड़क हादसे में दो विधायक समेत छह लोग घायल

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) मध्य दिल्ली में रविवार रात लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय के पास दो कारों की टक्कर में छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिनमें किराड़ी के मौजूदा विधायक अनिल झा समेत दो विधायक शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जा रही एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग पार करते हुए सामने से आ रही एक इनोवा कार से जा भिड़ी।

कार को अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ यात्रा कर रहे 32-वर्षीय आशुतोष पांडे चला रहे थे। वहीं, इनोवा में झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल सवार थे।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में सभी छह लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा

शुभम सुरेश

सुरेश

सुरेश