Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

सज्जाद लोन ने कश्मीर में पैलेट गन पीड़ितों के मुद्दे पर राहुल की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए

श्रीनगर, 23 अगस्त (भाषा) पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने रविवार को दिल्ली में पैलेट गन से घायल लोगों के प्रति चिंता जताने के दौरान कश्मीर में पैलेट गन के पीड़ितों के मुद्दे पर राहुल गांधी की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाया।

लोन ने सवाल किया कि दिल्ली में पैलेट गन से लगी चोटों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी की जिस चिंता की खूब चर्चा हुई, वह कश्मीर में वर्षों तक जारी भयावह पैलेट हिंसा के दौरान क्यों नहीं दिखाई दी, जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों की आंखों की रोशनी चली गई और हजारों लोग स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए।

लोन ने कहा कि वह दिल्ली में पैलेट से लगी चोट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दबाव बनाने को लेकर गांधी की हालिया पहल को स्वीकार करते हैं, लेकिन उन्होंने जानना चाहा कि घाटी के लिए वही नैतिक तत्परता ‘कभी’ क्यों नहीं दिखाई गई।

हंदवाड़ा के विधायक ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं पूरी विनम्रता के साथ पूछना चाहता हूं कि कश्मीर में कई मौकों पर जब पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ, तब यही प्रयास क्यों नहीं किया गया।”

उन्होंने कहा कि कश्मीर में इस पीड़ा का पैमाना बहुत बड़ा है और इसके दस्तावेजी प्रमाण मौजूद हैं।

लोन ने कहा कि गांधी को कश्मीर आकर पैलेट गन के पीड़ितों के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश करनी चाहिए।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप