Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

भावनगर के चेक डैम में दोस्तों को बचाने की कोशिश में दो किशोरों की डूबने से मौत

भावनगर, 23 अगस्त (भाषा) गुजरात के भावनगर जिले में रविवार को एक चेक डैम में अपने दोस्तों को बचाने की कोशिश कर रहे दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि तलाजा तालुका के मथावाड़ा गांव स्थित चेक डैम पर चार दोस्त पिकनिक मनाने गये थे।

अलंग मरीन थाने के एक अधिकारी ने बताया, 'पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे समूह के दो सदस्य डूबने लगे। उनके दोस्तों- तुषार शियाल (17) और मिलन शियाल (19) ने उन्हें बचाने की कोशिश की। उन दोनों को बचा तो लिया गया, लेकिन तुषार और मिलन की डूबने से मौत हो गई।'

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से दोनों के शव बरामद कर लिये गए हैं।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश