Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

डेल्टा जिलों में बारिश से बर्बाद फसल के लिए प्रति एकड़ 30,000 रुपये मुआवजा मिले : पलानीस्वामी

चेन्नई, 23 अगस्त (भाषा) अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने रविवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) नीत गठबंधन सरकार से डेल्टा जिलों में अचानक हुई भारी बारिश के कारण जलमग्न हुई धान की फसल के लिए किसानों को तत्काल 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की।

एक बयान में पलानीस्वामी ने कहा कि पिछले दो दिनों में हुई अप्रत्याशित बारिश के कारण तिरुवरूर और नागपट्टिनम समेत कई जिलों में करीब 2,000 एकड़ में कुरुवई धान की फसल पानी में डूब गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन किसानों ने 12 जून को मेट्टूर बांध से पानी न छोड़े जाने के बाद भूजल पर निर्भर रहकर और कर्ज लेकर खेती की थी, वे अब निराश हैं, क्योंकि उनकी कटाई के लिए तैयार फसलें पानी में डूबी हुई हैं।

अन्नाद्रमुक प्रमुख ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि ऋण पूरी तरह माफ करने समेत चुनावी वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने मांग की कि राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर नुकसान का आकलन किया जाए और सभी प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित की जाए।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप