Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

नाथू ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, अंतिम जत्थे के तीर्थयात्री लौटे

गंगटोक, 23 अगस्त (भाषा) सिक्किम के नाथू ला मार्ग से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा रविवार को संपन्न हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 10 जत्थों में कुल 464 तीर्थयात्रियों ने यह यात्रा पूरी की।

यह यात्रा 20 जून को शुरू हुई थी। तीर्थयात्रियों के अंतिम जत्थे के गंगटोक लौटने के साथ यह तीर्थयात्रा संपन्न हो गई।

तीर्थयात्रियों ने चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत में स्थित कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील के दर्शन किए।

वापसी पर सिक्किम पर्यटन विकास निगम (एसटीडीसी) के प्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों का स्वागत और अभिनंदन किया।

एसटीडीसी के प्रधान मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुर्मे योसाल ने कहा कि लौटने के बाद तीर्थयात्रियों ने अपने अनुभव साझा किए।

तीर्थयात्रियों ने इस यात्रा को आध्यात्मिक और यादगार अनुभव से पूर्ण बताया तथा सहयोग के लिए केंद्र सरकार, एसटीडीसी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और अन्य एजेंसियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाषा संतोष नरेश

नरेश