Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

चीन ने महत्वाकांक्षी ‘चांग ई-7’ नामक चंद्र मिशन को अचानक स्थगित किया

हाइकोउ (चीन), 23 अगस्त (एपी) चीन ने रविवार को पहले से निर्धारित अपने महत्वाकांक्षी ‘चांग ई-7’ चंद्र मिशन को अचानक स्थगति करने का ऐलान कर दिया। इस मिशन के तहत चंद्रमा पर बर्फ की तलाश करने सहित कई तरह के वैज्ञानिक अन्वेषण किए जाने थे।

चांग ई-7 अंतरिक्ष यान को मूल रूप से आने वाले दिनों में चीन के दक्षिणी द्वीप हैनान स्थित वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से रवाना किया जाना था।

चीन मानव अंतरिक्ष उड़ान एजेंसी ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि मिशन को शुरू करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं और यह मिशन इस साल निर्धारित समय-सीमा में नहीं शुरू हो सकता।

एजेंसी ने कहा कि यह निर्णय ‘व्यापक आकलन’ के बाद लिया गया और इसके पीछे ‘सावधानी, विश्वसनीयता और मिशन की पूर्ण सफलता’ के सिद्धांतों को ध्यान में रखा गया। हालांकि, उसने निर्णय के कारणों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

पिछले कुछ हफ्तों से वेनचांग प्रक्षेपण केंद्र पर चांग ई-7 मिशन की तैयारियां चल रही थीं। यह चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के तहत सातवां मिशन है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पहले बताया था कि इस मिशन का उद्देश्य प्रमुख प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल करना है। चांग ई का अर्थ चंद्रमा की देवी से है। चांग ई-6 चंद्रमा से मिट्टी और पत्थर लेकर वर्ष 2024 में धरती पर लौटा था।

एपी संतोष नरेश

नरेश