Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

आदिवासी छात्रावास के छात्रों से जुड़े प्रस्ताव को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना हुई

ठाणे, 23 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र सरकार द्वारा आदिवासी छात्रावासों के विद्यार्थियों को यूनियन बनाने से रोकने के कथित कदम की आदिवासी विकास समीक्षा समिति के अध्यक्ष विवेक पंडित ने आलोचना की है।

मुंबई के बाहरी इलाके वसई में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पंडित ने कहा कि आदिवासी छात्रों के पास शांतिपूर्ण तरीके से संगठित होने और विरोध प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है।

उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में शैक्षणिक बुनियादी ढांचे के कथित रूप से खराब होते हालात पर भी चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि आदिवासी छात्र अब भी शिक्षकों, किताबों और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप