Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

केरलम में ओणम का सप्ताह भर चलने वाला उत्सव 24 अगस्त से शुरू होगा

तिरुवनंतपुरम, 23 अगस्त (भाषा) केरलम में ओणम का सप्ताह भर चलने वाला उत्सव सोमवार से शुरू होगा। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन यहां कनकाकुन्नू स्थित निशागांधी सभागार में राज्य स्तरीय समारोह का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री 24 अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे समारोह का उद्घाटन करेंगे।

रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि पर्यटन, संस्कृति एवं सिनेमा मंत्री पी. सी. विष्णुनाथ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जबकि अभिनेता कुंचाको बोबन मुख्य अतिथि होंगे।

उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य एवं देवस्वोम मंत्री के. मुरलीधरन, परिवहन मंत्री सी. पी. जॉन, विपक्ष के नेता पिनराई विजयन, महापौर वी. वी. राजेश और कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत कई अन्य लोग शामिल होंगे।

निशागांधी सभागार में शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें अभिनेत्री शोभना नृत्य प्रस्तुति देंगी जिसके बाद के. एस. हरिशंकर का लाइव संगीत कार्यक्रम होगा।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश