Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

पाकिस्तानी सेना प्रमुख अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में गतिरोध के बीच सोमवार को तेहरान पहुंचेंगे

इस्लामाबाद, 23 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को तेहरान की यात्रा करेंगे। ईरान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह घोषणा की।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच रुकी हुई शांति वार्ता बहाल कराने के लिए नए सिरे से मध्यस्थता की कोशिशें कर रहा है।

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा सैन्य हमले शुरू होने से तनाव बढ़ गया, जिसके चलते पिछले महीने वह अंतरिम शांति समझौता टूट गया, जिसमें पाकिस्तान गारंटर बना था।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि फील्ड मार्शल मुनीर के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जो ईरानी नेतृत्व के साथ उच्चस्तरीय बातचीत करेगा।

बघाई ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य ईरान और पाकिस्तान के बीच आपसी सहयोग को मज़बूत करना है, साथ ही इलाके में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की कोशिशों को जारी रखना है।

पाकिस्तान ने हालांकि अब तक मुनीर की तेहरान यात्रा पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप