Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

एमपीडी-2047 को लागू करने के लिए 20 से ज़्यादा बैठकें करेगा डीडीए

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को अधिसूचित किए जाने के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) इसके क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के निर्देश पर डीडीए अगले तीन महीनों में 20 से अधिक बैठकें करेगा। इन बैठकों में निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकारी एजेंसियों, पेशेवर निकायों, उद्योग, निवासियों, भूमि मालिकों और अन्य हितधारकों के साथ सीधे संवाद किया जाएगा।

डीडीए ने कहा, ‘‘इन बैठकों में एमपीडी-2047 के विभिन्न प्रावधानों पर केंद्रित चर्चा के लिए मंच उपलब्ध होगा और योजना के दृष्टिकोण को धरातल पर उतारने में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।’’

इसने कहा कि औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए वह सीआईआई, फिक्की, पीएचडीसीसीआई, एसोचैम और डीएसआईआईडीसी सहित उद्योग संगठनों और चैंबरों के साथ विचार-विमर्श करेगा। इसमें औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और उद्योगों के लिए भूमि की उपलब्धता सुगम बनाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।

भाषा राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल