Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिशें की जा रहीं : अजय राय

अयोध्या (उप्र), 23 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और गबन मामले में मुख्य आरोपी को 'बचाने' की कोशिशें की जा रही हैं।

राय ने अयोध्या यात्रा के दौरान हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने बजरंग बली से अत्याचार व अन्याय के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा, ''अब हनुमान जी को अपनी गदा उठानी चाहिए और चंदा चोरों से हिसाब करना चाहिए।''

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस के मुद्दे पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस मामले में मुख्य आरोपी को 'बचाने' की कोशिशें की जा रही हैं।

राम मंदिर के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने मांग की कि इसके बजाय वरिष्ठ हिंदू धार्मिक नेताओं या धर्माचार्यों को नियुक्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर को 'व्यापार का केंद्र' नहीं बनने दिया जाएगा।

राय ने कहा कि कांग्रेस पारंपरिक रूप से अपने कार्यक्रमों की शुरुआत प्रार्थना और भगवान के दर्शन के साथ करती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की संभावना पर राय ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाया जाएगा लेकिन गठबंधन के बारे में फैसला पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।

उन्होंने बढ़ती महंगाई और चीनी व अन्य जरूरी चीजों की कीमतों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में आंदोलन की बात कही।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब