Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में चलती कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

बाराबंकी (उप्र), 23 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बरियारपुर गांव के निकट रविवार को एक चलती कार में आग लगने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कार के दरवाजे लॉक हो जाने के कारण व्यक्ति अंदर फंस गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही मिनट में उसमें आग की लपटें फैल गईं।

स्थानीय निवासियों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान राजनारायण के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि संभवत: ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण आग लगी।

पुलिस ने बताया कि आग लगने के सही कारण और कार के दरवाजे लॉक होने की वजह पता लगाने के लिए वाहन की तकनीकी जांच भी की जा रही है।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब