Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

केरलम के तीन जिलों में मानसून प्रभावित लोगों की अनदेखी कर रही यूडीएफ सरकार: भाजपा

तिरुवनंतपुरम, 23 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम और अलाप्पुझा जिलों में मानसून की आपदा से प्रभावित लोगों को ‘नजरअंदाज’ कर रही है।

भाजपा की केरलम इकाई के महासचिव अनूप एंटनी ने सवाल उठाया कि क्या इन तीन जिलों में मुस्लिम लीग के विधायकों का न होना ही आपदा पीड़ितों की अनदेखी की वजह है।

एंटनी ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘क्या इसलिए सरकार पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम और अलाप्पुझा में आपदा पीड़ितों को नजरअंदाज कर रही है, जहां मुस्लिम लीग का कोई विधायक नहीं है? मुख्यमंत्री को यह साफ करना चाहिए कि क्या लोगों की तकलीफ के मामले में भी राजनीतिक हिसाब-किताब को पैमाना बनाया जा रहा है।’’

सरकार या मुस्लिम लीग में से किसी ने भी इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार ने तुरंत आर्थिक मदद देने की घोषणा करने के हफ्तों बाद भी कोई राशि जारी नहीं की और तकनीकी कारणों का हवाला देकर प्रभावित लोगों को ‘‘धोखा’’ दे रही है।

एंटनी ने कहा, ‘‘सरकार ने उन लोगों को 10,000 रुपये भी नहीं दिए हैं जिन्हें मानसून की आपदा में सब कुछ गंवाना पड़ा। सरकार की खोखली घोषणाओं की वजह से ही आपदा पीड़ितों के लिए ओणम का त्योहार दुखद हो गया है।’’

भाषा वैभव देवेंद्र

देवेंद्र