Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

ओमान में गाड़ी पलटने से एक भारतीय की मौत, नौ घायल

दुबई, 23 अगस्त (भाषा) ओमान में एक गाड़ी के पलटने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार को सुल्तान सईद बिन तैमूर स्ट्रीट पर हुई।

ओमान पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस की हवाई शाखा ने दो घायलों को अल हेमा गवर्नरेट से निजवा अस्पताल पहुंचाने के लिए एक अभियान चलाया।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘इस दुर्घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हुए, जिन्हें बाद में इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।’’

पुलिस ने दुर्घटना के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

हालांकि, ‘खलीज टाइम्स’ ने पहले अपनी खबर में कहा था कि अधिकारियों ने आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण राजमार्ग पर कम दृश्यता की चेतावनी दी थी।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र