Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

देहरादून के पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में नहाते समय डूबने से पर्यटक की मौत

देहरादून, 23 अगस्त (भाषा) देहरादून के पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में रविवार को नहाते समय डूबने से दिल्ली के निवासी एक पर्यटक की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने यह जानकारी दी।

एसडीआरएफ के मुताबिक सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली गई और तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद सहस्रधारा झरने से लगभग दो किलोमीटर दूर पांडववाला पुल के पास पर्यटक का शव बरामद हुआ।

मृतक की पहचान नौथ राम (50) के रूप में हुई है।

बारिश के कारण प्रदेश की सभी छोटी-बड़ी नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसी महीने 15 तारीख को भी सहस्त्रधारा में वीडियो बनाते समय पैर फिसलने के कारण तेज बहाव में बहने से हरियाणा के पानीपत की रहने वाली 25 वर्षीय महिला नेहा आर्य की मौत हो गयी थी।

भाषा दीप्ति जोहेब

जोहेब

जोहेब