Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

दिल्ली : वेश्यावृत्ति के खिलाफ कार्रवाई में स्पा सेंटरों के दो प्रबंधक गिरफ्तार, 21 महिलाएं बचाई गईं

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में कथित देह व्यापार की गतिविधियों की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर उसके प्रबंधकों को गिरफ्तार किया और 21 महिलाओं को वहां से बाहर निकाला। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इन प्रतिष्ठानों में कथित अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शनिवार को दो अलग-अलग स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई।

छापेमारी से पहले पुलिस टीम ने दोनों स्पा सेंटरों में अलग-अलग छद्म अभियान संचालित किए।

अधिकारी ने कहा, 'अलग-अलग छापेमारी में हमारी टीम ने स्पा सेंटरों के दो प्रबंधकों को गिरफ्तार किया। टीम ने दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं और जांच शुरू कर दी है।'

पुलिस ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों में कार्रवाई के दौरान 21 महिलाओं को वहां से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि बाहर निकाली गई महिलाओं को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है और कानून के अनुसार उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप