Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मयंक ने जयवीर का जीत का सिलसिला रोका, संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचे

मुंबई, 23 अगस्त (भाषा) शीर्ष वरीयता प्राप्त और भावी ग्रैंडमास्टर मयंक चक्रवर्ती ने रविवार को यहां एशियाई जूनियर ओपन क्लासिकल शतरंज चैंपियनशिप के पांचवें दौर में जयवीर महेंदरू को रुई लोपेज मुकाबले में हराकर उनका जीत का क्रम तोड़ दिया।

इस जीत से मयंक के पांच में से 4.5 अंक हो गए हैं और वह रूस के अंतरराष्ट्रीय मास्टर आर्टेम पिंगिन तथा फिडे मास्टर शरनार्थी वीरेश के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

पिंगिन ने तुर्कमेनिस्तान के फिडे मास्टर अमानमुहम्मेत होम्मादोव को हराया जबकि वीरेश ने अंतरराष्ट्रीय मास्टर आदित्य ढींगरा के खिलाफ प्रभावशाली जीत दर्ज की।

जयवीर पांचवें दौर से पहले चार में से चार जीत के साथ अकेले शीर्ष पर थे लेकिन हार के बाद वह चार अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे खिलाड़ियों से आधा अंक पीछे हैं।

लड़कियों की प्रतियोगिता में तुर्कमेनिस्तान की डब्ल्यूसीएम शोहरादोवा लैला और भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला फिडे मास्टर प्रतीति बोरदोलोई के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके साथ दोनों खिलाड़ी पांच दौर में 4.5-4.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर बनी हुई हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता