Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

रांची में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, छह वाहन जलकर खाक

रांची, 23 अगस्त (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एक कार सर्विस सेंटर में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कोकर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सर्विस सेंटर में सुबह लगभग 6.30 बजे आग लगी, जिसमें कम से कम पांच से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सदर थाने के प्रभारी अधिकारी कुलदीप कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “आग में कम से कम पांच से छह वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह घटना एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक विस्फोट के बाद आग लगने से हुई। इसके बाद वहां खड़े पांच से छह अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गये। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।”

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियों को लगाया गया और आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा रंजन देवेंद्र

देवेंद्र