Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

बंगाल की पिछली सरकारों ने राज्य के विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम नहीं किया: शुभेंदु

कोलकाता, 23 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य की पिछली सरकारों ने प्रदेश के विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम नहीं किया।

शुभेंदु ने यहां ‘गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स’ (जीआरएसई) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने कहा कि पश्चिम बंगाल की “डबल इंजन सरकार” अब राज्य का विकास सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल की पिछली सरकारों ने राज्य के विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम नहीं किया। 50 साल की नकारात्मकता खत्म हो गई है और हमारी ‘डबल इंजन’ सरकार अब यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य आगे बढ़े।”

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जीआरएसई और यंत्र इंडिया लिमिटेड की पांच ‘ब्राउनफील्ड’ विस्तार परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

भाषा रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल