Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

विधायक रोहित पवार के पीए की बेटी बारामती में मृत पाई गई, जांच शुरू

पुणे, 23 अगस्त (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार के निजी सहायक (पीए) की 12 वर्षीय बेटी रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, मृतका पवार के पीए अजित दशावतारे की बेटी थी।

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को किसी बात को लेकर बच्ची का अपनी मां से मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गई, जब वह वापस नहीं लौटी, तो उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह बारामती तहसील के रूई गांव के साईनगर इलाके में उनके घर के पास बच्ची का शव मिला।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बारामती स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।’’

भाषा रंजन शोभना

शोभना