Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

छत्तीसगढ़ के मरवाही में आकाशीय बिजली गिरने से दंपति की मौत

मरवाही, 23 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पति—पत्नी की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा ढपनीपानी गांव में आकशीय बिजली गिरने से मंगल सिंह (45) और उसकी पत्नी बिरस्पतिया बाई (40) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गांव में मंगल बिरस्पतिया के साथ घर पर मौजूद थे। इस दौरान तेज बारिश शुरू हो गई तथा उनके मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में पति पत्नी दोनों वहीं गिर गए।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जरूरी कार्रवाई शुरू की है।

भाषा सं संजीव रंजन

रंजन