Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

साइकिल चलाने से भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा को मिलेगी गति: मांडविया

तिरुवनंतपुरम, 23 जून (भाषा) केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि साइकिल चलाना, भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मांडविया यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) द्वारा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत आयोजित ‘साइक्लिंग बाय द सी’ कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।

साइकिल रैली का आयोजन चाका आईटीआई से शुरू होकर शंगुमुखम बीच तक किया गया।

इस अवसर पर मांडविया ने कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण केवल स्वस्थ नागरिकों से ही संभव है। उन्होंने साइकिल चलाने को स्वस्थ जीवनशैली की कुंजी बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य लाभ के अलावा साइकिल चलाने से प्रदूषण कम करने, यातायात जाम घटाने और ईंधन संरक्षण में भी मदद मिलती है।

लोगों से साइकिल चलाने को नियमित आदत बनाने की अपील करते हुए मंत्री ने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत जारी ‘संडेज ऑन साइकिल’ पहल का भी उल्लेख किया।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर वी. वी. राजेश भी इस दौरान मांडविया के साथ उपस्थित रहे।

लगभग 200 प्रतिभागियों की इस रैली को भाजपा विधायक वी. मुरलीधरन और अर्जुन पुरस्कार विजेता पी. आर. श्रीजेश ने चाका से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भाषा शोभना वैभव

वैभव