Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

बमबारी से प्रभावित परमाणु स्थलों के निरीक्षण के लिए आईएईए का कोई कार्यक्रम तय नहीं: ईरान

दुबई, 23 जून (एपी) ईरान ने मंगलवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों द्वारा उन परमाणु स्थलों का दौरा करने का कोई कार्यक्रम तय नहीं है, जिन्हें अमेरिका ने बमबारी का निशाना बनाया था।

तेहरान में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने यह बात कही।

बघाई का यह बयान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस दावे के उलट है, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्विट्जरलैंड में हुई वार्ताओं के बाद आईएईए को ईरानी परमाणु स्थलों का दौरा करने की अनुमति देने पर सहमति बन गई है।

पिछले साल ईरान के खिलाफ इजराइल के 12 दिन तक चले युद्ध के बाद से ही आईएईए की टीम ईरान का दौरा करती रही है, लेकिन उस युद्ध में अमेरिका द्वारा निशाना बनाए गए यूरेनियम भंडारण स्थलों का निरीक्षण करने की अनुमति एजेंसी को अब तक नहीं मिली है।

एपी खारी मनीषा

मनीषा