Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

राजस्थान के कुछ हिस्सों में 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज

जयपुर, 23 जून (भाषा) राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई । मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, इस अवधि में राज्य में सर्वाधिक वर्षा दूदवाना में 19.0 मिमी दर्ज की गई।

बाड़मेर में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस जोधपुर और बीकानेर में दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस सिरोही में रहा।

भाषा बाकोलिया मनीषा

मनीषा