Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

उत्तराखंड : देहरादून में फुटपाथ पर चढ़ी सिटी बस, पांच मजदूर घायल

देहरादून, 23 जून (भाषा) देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में मंगलवार को एक सिटी बस के सड़क के किनारे फुटपाथ पर चढ़ जाने से उसकी चपेट में आए पांच मजदूर घायल हो गए । पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस के मुताबिक, घटना लाल पुल के पास सुबह करीब 11 बजे हुई जब आईएसबीटी की ओर से आ रही सिटी बस अनियंत्रित हो गयी और उसने सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए ।

शुरूआती जांच से खुलासा हुआ है कि अचानक कोई दौरा पड़ने या चक्कर आने के कारण चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया ।

पटेल नगर पुलिस थाने के प्रभारी विनोद गुसाईं ने 'पीटीआई भाषा' को बताया, ‘‘ पूछताछ के दौरान, चालक ने दावा किया कि उसे चक्कर आ गया था जिसके कारण वाहन फुटपाथ पर चढ़ गया ।’’

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

गुसाईं ने बताया कि हादसे के समय बस खाली थी और उसमें कोई यात्री नहीं था । उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है ।

भाषा दीप्ति मनीषा

मनीषा