Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप से मिलेंगे एशियाई खेलों के कोटे

भुवनेश्वर, 23 जून (भाषा) लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर, फर्राटा धावक अनिमेष कुजूर और रिले धावक विशाल टीके समेत ट्रैक और फील्ड के कई खिलाड़ी यहां बुधवार से शुरू हो रही राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप के जरिये एशियाई खेलों के लिये भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे ।

एशियाई खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता अनुभवी शॉटपुट खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर और 3000 मीटर स्टीपलचेस स्टार पारूल चौधरी भी पांच दिवसीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे ।

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी भालाफेंक स्टार अन्नु रानी भी चैम्पियनशिप में भाग लेंगी । ऊंची कूद की युवा खिलाड़ी पूजा सिंह पर भी सभी की नजरें होंगी ।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अनुसार तीन साल बाद कलिंगा स्टेडियम पर हो रही चैम्पियनशिप जापान में सितंबर अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों का चयन ट्रायल भी है ।

भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को इसमें भागीदारी से छूट दी गई है जो अपनी शीर्ष फिटनेस हासिल करने पर काम कर रहे हैं । वह पिछले सप्ताह दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे थे ।

विश्व चैम्पियनशिप 2025 में चौथे स्थान पर रहे भालाफेंक खिलाड़ी सचिन यादव भी चोट के कारण बाहर हैं । हाल ही में सौ मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले फर्राटा धावक गुरिंदरवीर सिंह और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता 3000 मीटर स्टीपलचेस खिलाड़ी अविनाश साबले भी इस चैम्पियनशिप में नहीं खेल रहे हैं ।

गुरिंदरवीर ने ग्लास्गो में आगामी राष्ट्रमंडल खेलों पर फोकस करने के लिये इससे बाहर रहने का फैसला किया है । वहीं साबले पिछले साल हुई एसीएल सर्जरी के बाद पूरी तरह से फिट नहीं हए हैं ।

कुजूर 200 मीटर दौड़ में भाग ले रहे हैं जिसमें उनके नाम राष्ट्रीय रिकॉर्ड है ।

महिलाओं की सौ मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकार्डधारी ज्योति याराजी अब फिट है और इसमें खेलेंगी ।

एशियाई खेल 2018 में पदक जीतने वाली रिले धाविका हिमा दास चैम्पियनशिप से बाहर हैं । वहीं डेकाथलीट तेजस्विन शंकर भी इसमें नहीं खेल रहे हैं ।

भाषा मोना

मोना