Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

गोवा: मुख्यमंत्री ने राजमार्ग चिकित्सा प्रतिक्रिया के लिए चार एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

पणजी, 23 जून (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य की राजमार्ग चिकित्सा प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के लिए चार अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

यह पहल सड़क दुर्घटनाओं और आपदाओं के दौरान त्वरित आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए की गई है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आपदा प्रबंधन पहल के तहत इन वाहनों को कुल 1.43 करोड़ रुपये की लागत से खरीदा गया है।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सोमवार को इन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि इन्हें विशेष रूप से राजमार्ग चिकित्सा प्रतिक्रिया के लिए तैनात किया जाएगा, जिससे दुर्घटना पीड़ितों और अन्य आपात मरीजों तक कम से कम समय में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों के दौरान समय पर जीवन रक्षक सहायता देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपातकालीन स्वास्थ्य देखभाल ढांचे और आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही सरकार गोवा के लोगों को सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव