Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

बिहार : जेजेडी संस्थापक तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक पर चोरी का मामला दर्ज कराया

पटना, 23 जून (भाषा) बिहार में जन जनवादी पार्टी (जेजेडी) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक (पीए) के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को पटना स्थित उनके आवास का निरीक्षण किया।

यह कथित चोरी सोमवार देर रात राज्य की राजधानी पटना के हार्डिंग रोड स्थित उनके आवास संख्या 42 में हुई।

तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना में दिए अपने लिखित आवेदन में कहा, “सोमवार रात लगभग 11:30 बजे मेरे चालक अनिल यादव तथा मेरे साथ रहने वाले विशाल ने मेरे निजी सहायक को एक बैग लेकर आवास की चहारदीवारी फांदकर भागते हुए देखा। दोनों प्रत्यक्षदर्शी हैं और उनका कहना है कि चोरी की घटना पीए ने ही अंजाम दी है।”

आरोपी की पहचान वैशाली जिले के बिशुनपुर सैद अली-मनियारपुर निवासी मोतीलाल राय के रूप में हुई है।

यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी फंड की 20 लाख रुपये नकद राशि के अलावा 23 ग्राम से अधिक वजन की एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार पेन ड्राइव, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लैपटॉप तथा चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन उनके आवास से चोरी कर लिए गए हैं।

हालांकि, इस मामले में तत्काल किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

भाषा कैलाश

मनीषा

मनीषा