Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

चोटिल हरफनमौला नीतिश आयरलैंड टी20 से बाहर

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) हरफनमौला नीतिश रेड्डी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान लगी चोट के कारण ब्रिटेन के सीमित ओवरों के दौरे से बाहर हो गए हैं ।

उन्हें हार्दिक पंड्या की जगह टीम में रखा गया था जो चोट के कारण वनडे में पूरे दस ओवर डालने की स्थिति में नहीं हैं ।

मेडिकल बुलेटिन में कहा गया ,‘‘ नीतिश कुमार रेड्डी आयरलैंड श्रृंखला से बाहर हैं । एमआरआई से पता चला है कि उनकी बायीं जांघ की मांसपेशियों में सूजन है और उसके रेशे टूट गए हैं । उन्हें आगे आकलन के लिये सीओई जाने को कहा गया है ।’’

समझा जाता है कि उन्हें इससे उबरने में कम से कम चार सप्ताह या अधिक भी लग सकते हैं ।

भाषा

मोना

मोना