Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

महराजगंज में नीट अभ्यर्थी छात्रा ने आत्महत्या की, परीक्षा देने के बाद तनाव में थी

महराजगंज (उप्र), 23 जून (भाषा) महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपरिया कंचनपुरा गांव में नीट की अभ्यर्थी रही एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान चंचल भारती (19) के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, 21 जून को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की पुनर्परीक्षा देने के बाद वह मानसिक तनाव में थी और करियर को लेकर परेशान थी।

पुलिस ने बताया कि चंचल घर के अंदर बेहोश मिली। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से छात्रा की नीट की प्रश्न पुस्तिका बरामद हुई। उस पर हाथ से लिखा था, 'मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भैया'। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) निर्भय सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट और प्रश्न पुस्तिका जब्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि हाथ की लिखाई की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

पुलिस के अनुसार मृतका के पिता दर्ज़ी का काम करते हैं और आर्थिक तंगी के बावजूद वह बच्चों को पढ़ा रहे थे। परिजनों ने बताया कि चंचल पढ़ाई में होशियार थी और उसे काफी उम्मीदें थीं।

एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रा की मौत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

भाषा सं आनन्द

वैभव

वैभव