Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 94.69 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 23 जून (भाषा) रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.69 पर पहुंच गया। डॉलर के मजबूत होने और करीब 13 महीने के उच्च स्तर के आसपास बने रहने से घरेलू मुद्रा पर दबाव है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत ने रुपये पर अतिरिक्त दबाव डाला। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने अधिक गिरावट को कुछ हद तक सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.73 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में थोड़ा मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 94.69 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को 30 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.63 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.07 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 57.43 अंक टूटकर 77,061.94 अंक पर जबकि निफ्टी 31.6 अंक की गिरावट के साथ 24,071.30 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.54 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 635.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका