Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 23 जून (भाषा) मणिपुर की इंफाल घाटी के दो जिलों से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी दो अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं और उन्हें इंफाल पश्चिम और थौबल जिलों से पकड़ा गया।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि रविवार को जिले के थौबल बाजार से केसीपी (एमएफएल) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान अबुजाम सुमित सिंह (20) और माकुचुंग गंगमेई (23) के रूप में हुई है।

बयान के अनुसार, सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के खुमानलमपाक से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान ओइनम धनराज सिंह (29) के रूप में हुई है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव