Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

महाराष्ट्र में विधान परिषद की 12 सीट पर चुनाव के लिए मतदान जारी

मुंबई, 18 जून (भाषा) महाराष्ट्र विधान परिषद की 12 सीट पर चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है।

भारतीय जनता पार्टी नीत महायुति गठबंधन पहले ही पांच सीट पर निर्विरोध जीत हासिल करने के बाद अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कोशिश में है।

मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक जारी रहेगी। महानगरपालिकाओं, नगर परिषद और जिला परिषद सहित स्थानीय निकायों के सदस्य इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

हालांकि, 17 सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवारों के पहले ही पांच सीट पर निर्विरोध चुने जाने के कारण केवल 12 निर्वाचन क्षेत्रों में ही मतदान हो रहा है।

इस चुनाव के लिए मतगणना 22 जून को की जाएगी।

भाषा

खारी सिम्मी

सिम्मी