Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

दिल्ली में अंतर-राज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार एवं पांच नवजात बचाए गए

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है और पांच नवजात शिशुओं को बचाया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों की विभिन्न राज्यों में तस्करी करने तथा अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल एक गिरोह का हिस्सा हैं।

जांचकर्ता इस गिरोह के अपराध करने के तरीके, इसके अंतर-राज्यीय संपर्कों और प्रत्येक आरोपी की भूमिका की गहन जांच कर रहे हैं।

इस मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी बृहस्पतिवार देर शाम दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित होने वाले एक संवाददाता सम्मेलन में साझा की जाएगी।

भाषा

खारी सिम्मी

सिम्मी